BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 3:06 pm
BIG REPORT : पत्रकार को झूठे केस में फंसाने पर भड़के जीतू पटवारी, कहा- यह लोकतंत्र की हत्या, उधर पन्ना में स्वागत के चक्कर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। मध्य प्रदेश के सतना में ‘मध्यप्रदेश को भविष्य में कैसे बेहतर बना सकें’ इसे लेकर सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान जीतू पटवारी ने भोपाल में पत्रकार के खिलाफ ‘झूठा केस’ मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं पन्ना में जीतू पटवारी के आगमन से पहले उनके भव्य स्वागत की तैयारी में नेशनल हाईवे 39 पन्ना-सतना मार्ग पर जाम लग गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।


खंडवा में बोले जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सतना में एक सम्मलेन आयोजित किया। जिसमें मध्य प्रदेश को भविष्य में एक बेहतरीन बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सम्मलेन में शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने भोपाल में पत्रकार के खिलाफ झूठे मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।


उन्होंने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी और माफिया राज एक साथ हैं। जो इसके खिलाफ बात करेगा भाजपा कि सरकार उस पर दमन करेगी। वह चाहे किसान हो, गरीब हो, सभी सेक्टर में इस तरह की भावनाएं बनती जा रही है। उन्होंने कहा पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। अलग-अलग तरीकों से इस तरह से पत्रकार को दबाना और धमकाना लोकतंत्र की हत्या है।


वहीं कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि, सिर्फ पत्रकार ही नहीं, किसान, युवाओं, आदिवासी, दिव्यांग हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। इसी को देखते हुए आज सतना में कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश को भविष्य में कैसे बेहतरीन मध्यप्रदेश बना सकें इसपर चर्चा की जाएगी।


भव्य स्वागत की तैयारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पन्ना दौरे पर आ रहे। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अति उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके भव्य स्वागत की तैयारी के चक्कर में नेशनल हाईवे 39 पन्ना-सतना मार्ग के डायमंड चौक पर लंबा जाम लग गया। इतना ही नहीं देखते ही देखते वहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोनों तरफ से यात्री बस, कार एवं बाइक सवार तपती धूप में फंसे रहे।


जानकारी लगने के बाद मौके पर यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार पहुंची। इसके बाद जैसे-तैसे उन्होंने जाम को खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान यात्रियों और राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं करीब आधे घंटे बाद जीतू पटवारी के आने के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद किसी तरह यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE