BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 3:11 pm
KHABAR : इंदौर में मवेशी के अवशेष मिलने से हंगामा, बजरंग दल के विरोध के बाद केस दर्ज, घर के सामने हड्डियां फेंकने पर भी विवाद, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कॉलोनी के पास खाली मैदान में मवेशी के अवशेष मिलने से हंगामा मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को हटवाया। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


एरोड्रम पुलिस ने बजरंग दल के प्रखंड मंत्री निर्मल ओझा (निवासी अशोक नगर) की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ओझा ने बताया कि उन्हें एक कार्यकर्ता का फोन आया था, जिसमें कृष्णा एवेन्यू के पास मवेशी के अवशेष मिलने की जानकारी दी गई।


सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और बड़ी मात्रा में मिले अवशेषों को हटवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


घर के सामने हड्डियां फेंकने पर विवाद
छोटी ग्वालटोली इलाके में भी इसी तरह का एक विवाद सामने आया, जहां नगर निगम की एक महिला कर्मचारी के घर के सामने जानवरों की हड्डियां फेंक दी गईं। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।


पुलिस के अनुसार, नगर निगम कर्मी दीपिका बग्गन की शिकायत पर सावन सिरसिया, सौरभ और देव के खिलाफ उनके घर के सामने जानवरों के अवशेष फेंकने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दीपिका ने बताया कि उनके पति ने इस कृत्य पर आपत्ति जताई, जिसके बाद आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया।


वहीं, दूसरी ओर आरोपी सावन सिरसिया ने भी दीपिका और उनके पति नरेंद्र पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि अवशेष फेंकने के विवाद में दंपति ने उस पर हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कानूनी कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE