खरगोन। इन दिनो रेलवे बोर्ड के द्रवारा खंडवा आलीराजपुर रेल लाईन का सर्वे कराया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के सर्वे से आदिवासी बाहुल्य खरगोन जिले के लोगो में रेल आने की उम्मीद जागी है। नर्मदा ताप्ती रेल लाईन समिति के6 इंजिनियरिंग राधेश्याम पाटीदार के द्रवारा बनाये नक्शे के आधार पर सर्वे हो रहा है। इस रेल लाईन में अलीराजपुर, धार, बडवानी, खरगोन और खंडवा पॉच जिले शामिल है। पहले चरण के बाद दूसरे सर्वे ड्रोन कैमरे से होगा। करीब सवा 6 करोड रूपये की राशि से सर्वे चल रहा है।
अलीराजपुर से खरगोन तक 140 किलोमीटर का फुट टू फुट सर्वे हो चूका है। अब सर्वे टीम खरगोन से खंडवा की ओर सर्वे के लिये बढ रही है। लंबे समय से नर्मदा ताप्ती रेल लाईन समिति खंडवा आलीराजपुर रेल लाईन की मांग कर रही है। रेलवे लाइन के लिए खरगोन के मांगरूल गांव के पास चल रहा। सर्वे के दौरान सड़क, खेत और अन्य भूभागों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। सर्वे टीम के सदस्य कैमरे के जरिए तस्वीरें लेते हैं और सभी जरूरी जानकारियां नोट करते हैं। फुट-टू-फुट सर्वे पूरा होने के बाद ड्रोन और डीजीपीएस तकनीक की सहायता से विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अब तक रिपोर्ट के अनुसार रेलवे लाइन के रास्ते में छोटी पहाड़ियां तो है, लेकिन कोई फॉरेस्ट एरिया नहीं है।