छतरपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी छतरपुर जिला के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे,जहां मीडिया से बात करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में पत्रकार के खिलाफ झूठा केस मामले को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और माफिया राज एक साथ हैं,जो इसके खिलाफ बात करेगा भाजपा कि सरकार उस पर दमन करेगी, वह चाहे किसान हो गरीब हो,सभी सेक्टर में इस तरह की भावनाएं बनती जा रही है, वहीं पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है अलग अलग तरीकों से इस तरह से पत्रकार को दबाना,धमकाना लोकतंत्र की हत्या है।