रतलाम। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के दादा राणा सांगा के बारे में राज्यसभा में अनर्गल शब्द एवं गद्दार कहने पर सपा के सांसद रामजीलाल सुमन का रतलाम में गुर्जर समाज युवा इकाई ने पुतला फूंका। बुधवार दोपहर समाज के युवा चार चक्की चौराहे पर एकत्र हुए। यहां सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर पूतला दहन किया।
पूतला दहन के पहले समस्त गुर्जर समाज की ओर से श्री गुर्जर समाज युवा इकाई ने राणा सांगा अमर रहे, पन्नाधाय अमर रहे के नारों के साथ राणा सांगा एवं पन्नाधाय का स्मरण किया। इसके बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
श्री गुर्जर समाज युवा इकाई अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर ने बताया कि राणा सांगा से गुर्जर समाज का भी गहरा नाता है। समस्त गुर्जर समाज राणा सांगा को अपने आदर्श के रूप में मानता है क्योंकि राणा सांगा के चौथे पुत्र राणा उदय सिंह की धायमां के रूप में कार्यरत थीं। महल में उन्हें मां के समान माना जाता था। पन्नाधाय गुर्जर समाज के गुर्जर वीरांगना के रूप में जानी जाती है।
इसलिए राणा सांगा को गुर्जर समाज भी समाज के प्रतीक एवं आदर्श के रूप में मानता है। राणा सांगा द्वारा गुर्जर समाज को धाभाई उपाधि से सम्मानित किया है। इसलिए राणा सांगा को किसी भी प्रकार का अनर्गल शब्द सीधे-सीधे गुर्जर समाज का भी अपमान है इसलिए रामजीलाल सुमन का पुतला जलाया।