BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 4:31 pm
KHABAR : जैन समाज की अनोखी पहल, राजस्थान से आईं जैन दीदियां खंडवा में चला रहीं कैंप, बच्चों को सिखा रहीं धर्म के अनमोल पाठ, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी पंचायत ट्रस्ट द्वारा, नवकार संस्कार मंडल, मां त्रिशला पाठशाला घासपुरा के सहयोग से राजस्थान सांगानेर से पधारी प्रशिक्षित आयुषी, साक्षी, देवासी जैन दीदीयो द्वारा समाज के बच्चों को देव दर्शन, भगवान का अभिषेक, णमोकार मंत्र, भक्तांबर पाठ एवं धार्मिक शास्त्र का अध्ययन करवाया जा रहा है। वहीं बड़े बुजुर्गों को भी द्वारा तत्व ज्ञान धर्म की बातें सिखाई जा रही है। 


समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष  श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की प्रशिक्षित दीदियों के द्वारा बाल संस्कार शिक्षण एवं श्रावक श्रावकी तत्वज्ञान शिविर का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च तक जिला अस्पताल के पास जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया है। जहां प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक बच्चों की धार्मिक क्लास लग रही है। वहीं दोपहर में श्रावक श्राविकाओं को धर्म का अध्ययन दीदियों द्वारा करवाया जा रहा है।


बच्चों को संपत्ति नहीं संस्कार दीजिए
शिविर में आयुषी दीदी ने धर्म का अध्ययन कराते हुए कहा कि हमें अच्छे मन से स्कूली शिक्षा का अध्ययन कर अच्छे नंबरों से पास होना है।  वहीं हमारे धर्म और संस्कृति की जानकारी के लिए भी हमें धर्म संस्कृति से जुड़ी बातों को भी समझना है, ताकि हमारे जीवन में सुख शांति बनी रहे। आज की आवश्यकता है धर्म के संस्कारों से संस्कारित होना। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए साक्षी दीदी ने कहा कि बच्चों को संपत्ति नहीं संस्कार दीजिए, धर्म के संस्कार जीवन की वह पूंजी है जो भव भावांतर तक हमारे साथ जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE