BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 5:05 pm
BIG NEWS : मालवा-मेवाड़ में अफीम तौल उत्सव, ओपियम एंड अल्कलॉइड प्लांट ने की अफीम के गाढ़ता परीक्षण को लेकर विशेष तैयारियां, ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेगा फैक्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन, मार्च माह की इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ओपियम एंड अल्कलॉइड प्लांट में इस अफीम फसल सत्र 2024-25 में भी गाढ़ता परीक्षण को लेकर जो तैयारियां की गई है वह बेमिसाल है। विगत साल की तरह इस साल भी समूचा फैक्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेगा। यदि कोई व्यक्ति या कर्मचारी किसी अफीम किसान से कोई जायज-नाजायज काम करवाने के लिए रूपयों की मांग करेगा तो इसकी शिकायत सुनने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

29 मार्च से प्रारंभ होगी परीक्षण की प्रक्रिया- 
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया कि शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच में फसल वर्ष 2024-25 के लिए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विभाग के अफीम तौल केंद्रों से अफीम कंटेनर प्राप्त किए जाएंगे। इसके तत्काल बाद सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया दिनांक 29 मार्च 2025 से प्रारंभ कर दी जाएगी। इस बार भी सैंपलिंग एवं परीक्षण की ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए के माध्यम से की जाएगी। 

क्या है ओसीटीए प्रक्रिया- 
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया कि अफीम की गाढ़ता के परीक्षण के लिए इस बार भी फैक्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेगा। सैंपलिंग एवं परीक्षण की ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए का प्रयोग किया जाएगा, जिसमे अफीम किसान का कंटेनर जब फैक्ट्री में जाएगा तो किसी को पता नहीं चल पाएगा कि इस कंटेनर में किस किसान की अफीम है। यह सॉफ्टवेयर क्यूआर कोड और ब्लॉक चेन आधारित बनाया गया है जो समूची प्रणाली को पूरी तरह गोपनीय एवं पारदर्शी बनाएगा।

किसी भी कर्मचारी व बिचौलियों के प्रलोभन में न आए- 
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के प्रबंधक संजय कुमार राव ने अफीम काश्तकारों से अपील की है कि वे किसी भी बिचौलिया एवं कर्मचारी के दिए गए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं, क्योंकि परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल किया गया है जो प्रणाली को अत्यधिक गोपनीय एवं पारदर्शी बनाएगा। सैंपलिंग एव परीक्षण की प्रक्रिया को एक माह में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 

शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित-
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है एवं जिसके लिए दूरभाष संख्या 07423-226015 सोमवार से शनिवार तक प्रातः काल 10.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक संचालित रहेगा। इसके अलावा ईमेल आई डी [email protected] पर भी समस्या दर्ज करा सकते हैं। 

यहाँ देखे गाढ़ता के नतीजे- 
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया कि अफीम की सैम्पलिंग का काम एक माह में पूरा करने की कोशिश रहेगी और और ज्यों - ज्यों परिणाम आते जाएंगे उसे विभाग की वेबसाइट https://goaf.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE