BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 6:57 pm
KHABAR : नीमच जिले के किसी भी गांव में ग्रीष्‍मकाल में कोई पेयजल समस्‍या ना रहें, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, बोले- क्षतिग्रस्‍त सभी नल-जल योजनाओं को सात दिवस में दुरस्‍त करवाकर चालू करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जल निगम एवं लो.स्‍वा.यां.विभाग यह सुनिश्‍चित करें कि आगामी ग्रीष्‍मकाल में जिले के किसी भी  ग्राम में पेयजल की  कोई समस्‍या ना हो। अभी से समस्‍या मूलक एवं समस्‍या संभावित गांवों में पर्याप्‍त पेयजल आपूर्ति की व्‍यवस्‍था कर ली जाए । जल निगम के कार्याे की वजह से जिन गांवों की पेयजल योजनाए क्षतिग्रस्‍त होकर बंद हो गई है। उन सभी गांवों की पेयजल योजनाओं की मरम्‍मत जल निगम सात दिवस में करवाकर जल प्रदाय प्रारंभ करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित ग्रीष्‍मकाल में सम्‍भावित पेयजल समाधान के समाधान संबंधी समीक्षा बैठक में जल निगम एवं लोक.स्‍वा.या.विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार एवं विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव  सभी जनपद सीईओं , लोक.स्‍वा.या. विभाग के कार्यपालन यंत्री एससी जलोनिया, सभी सहायक यंत्री , उपयंत्री व जल निगम के महाप्रबंधक जितेन्‍द्र सिंह राणावत व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में लोक .स्‍वा.यां विभाग के कार्यपालन यंत्री जलोनिया ने बताया कि  जिले में पेयजल समस्‍या से  सम्‍बधित सूचनाओें के आदान- प्रदान के लिए दूरभाष नम्‍बर 07423-230192 पर  जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है। विधायक नीमच व मनासा ने कंट्रोल रूम का नम्‍बर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर  लिखवाने का सुझाव दिया । कंट्रोल रूम में अब तक 5 शिकायतें प्राप्‍त हुई है। उनका 24 घंटे में निराकरण करवाकर हेण्‍डपंप चालू करवा दिए गये है।

बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि जिले की 16 गौशालाओं में सौलर प्‍लांट स्‍थापित कर सीएसआर मद  से सोलर पंप भी  स्‍थापित किए जायगे। विधायक परिहार ने नवीन नलकूप खनन के लिए ग्रामीणों की  मांग के आधार   पर प्रस्‍ताव  भेजने का सुझाव दिया।

बैठक में लो.स्‍वा.यां.विभाग के कार्यपालन यंत्रीने ग्रीष्‍मकाल में सम्‍भावित पेयजल समस्‍या से निपटाने के लिए तैयार कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया, कि जिले में 380 बसाहटों में  नवीन नलकूप खनन के कार्य प्रस्‍तावित है । साथ ही जलस्‍तर की कमी वाले नलकूपों पर  234 सिंगल फेज पंप स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव है। जिले में 539 हैंडपंपों में पाइपलाइन बढाई जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में 730 सिंगलफेज पंप स्‍थापित किए गये है । सिंगल फेज पंप स्‍थापना वाले गांवों की सूची विधायकगणों को उपलब्‍ध करवाने के निर्देश भी दिए गये है । विधायक मारू ने गांव के सार्वजनिक स्‍थानों पर ही नवीन नलकूप खनन करने का सुझाव दिया है।

बैठक में गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्याे की प्रगति समीक्षा भी की गई। नीमच विधायक परिहार ने ग्राम जावी में फ्लोराइड की समस्‍या के समाधान के लिए पूर्व में स्‍थापित प्‍लांट चालू करवाने का सूझाव भी दिया ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE