BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 7:30 pm
KHABAR : शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में हुआ योग एवं मेडिटेशन से संबंधित ध्यान कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थित छात्रों को बताए योग के फायदे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य शिवशंकर शर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यालय आयुक्त तकनीकी शिक्षा भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में विद्युत इनीशेटिव एवं हेल्थ क्लब के तत्वाधान में सहज योग ध्यान केन्द्र, गीताभवन, मन्दसौर से महेश हनुमंत एवं नरेन्द्र दख के मार्गदर्शन में योग एवं मेडिटेशन से संबंधित ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ द्वारा योग कार्यक्रम में भाग लिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न चरण समझाते हुए बताया कि आत्मा का परमात्मा से योग करने का सरल व सहज उपाय सहज योग है। आज के व्यस्तम जीवन में शारिरीक एवं मानसिक संतुलन प्राप्त करना अतिआवश्यक है। संस्था प्राचार्य एवं विद्युत इनीशेटिव एवं हेल्थ क्लब नोडल अधिकारी डॉ. डी. के. शर्मा द्वारा सहज योग करने के पश्चात अपनी विशेष अनुभूति को साझा किया गया तथा संस्था के अतिथि व्याख्याता डॉ. हैदर हुसैन द्वारा नियमित रूप से योग करने के लाभ बताकर छात्रों को योग हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE