मंदसौर। उद्यानिकी विभाग के उप संचालक सोलंकी ने बताया कि उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला मन्दसौर द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक सेमीनार / कार्यशाला का आयोजन 27 एवं 28 मार्च 2025 को उद्यानिकी महाविद्यालय ऑडिटोरीयम हॉल मन्दसौर में किया जाएगा । सेमीनार में कृषको, एफ.पी.ओ. एवं स्व सहायता समूह तथा खाद्य प्रसंस्कण उद्यमियों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं एवं उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीकि, रोग तथा किट प्रबंधन के बारे में विषय विशेषज्ञो द्वारा तकनीकि जानकारी प्रदान की जावेगी। साथ ही उद्यानिकी विभाग एवं अन्य विभागों / संस्थाओं द्वार विभागीय योजनाओं एवं प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जावेगी।