BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 7:47 pm
KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत करें ऑनलाइन आवेदन, मार्च माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य मुकेश मौर्य द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) कॉपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनीयों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रोजगारपरक बनाना है। यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के व्यवसायिक वातावरण से अवगत करवाना है, जिससे उन्हें व्यावहारिक कौशल एवं कार्यानुभव प्राप्त करने में मदद मिले। साथ ही इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।  प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत ऐसे युवा पात्र हैं, जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष के मध्य है. जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वी या उससे उच्च है तथा वे पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा में नहीं संलग्न नहीं है। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को राशि रु. 5000 प्रतिमाह स्टाइपेण्ड एवं इंटर्नशिप प्रारंभ होने पर एकमुश्त राशि रूपये 6000 प्राप्त होगी। इंटर्नशिप की अवधि 12 माह होगी। योजना अंतर्गत पंजीयन एवं आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 हैं। योजना में पात्र युवा https://pminternship.mca.gov.in पर पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE