सनावद। आगामी त्योहारों को ध्यान मे रखते हुए सनावद मे शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस थाना परिसर में एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल, एसडीओपी अर्चना रावत, तहसीलदार मुकेश मचार, थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला की मौजूदगी मे हुई। आगामी त्यौहार ईद, गणगौर पर्व, रामनवमी व महावीर जयंती जेसे त्योहारो को लेकर समस्त सदस्यों से विचार विमर्श कर शांतिपूर्ण तरीके से समस्त त्यौहार मनाने की अपील प्रशासन द्वारा की गई। इस दौरान बजरंग दल के दिलीप सकरोदिया, नितिन करडक, पार्षद पवन इंगला, शहजाद खान, अनिल बारे, प्रेस क्लब सचिव सतीश इंगले, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व समिति सदस्य मौजूद थे।