रतलाम। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करते हुए दो आरोपी को पकड़ा है। वह ऑनलाइन सट्टा आईडी से गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के मैच सट्टा लगा रहे थे।
माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि त्रिवेणी कुंड के पास से आशुतोष सोनीवाल (27) पिता संजय सोनीवाल निवासी तेजानगर रतलाम को पकड़ा। यह बाइक पर बैठकर मोबाइल से आईपीएल के गुजरात टाइटन्स विरूद्ध पंजाब किंग्स के मैच में मोबाइल में च्।त्ज्ञ 999 की सट्टा आईडी से सट्टा लगा रहा था। इसके पास से एक 10 हजार रुपए की कीमत का मोबाइल जब्त किया है।
दूसरे ने दी आईडी
थाना प्रभारी बोले पूछताछ में आरोपी आशुतोष ने बताया कि अनिल मेनी (40) पिता स्व. गोवर्धनदास मेनी निवासी भोयरा बावड़ी सिंधी गली रतलाम के द्वारा सट्टे की आईडी दी। अनिल मेनी ने ऑनलाईन एड के माध्यम से सट्टा वेबसाइट की जानकारी होना बताया। इसी आधार पर आरोपी अनिल द्वारा वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाया।
यूपीआई के माध्यम से आईडी में बैलेंस डालकर आरोपी आशुतोष को सट्टा करने के लिए आईडी दी। माणकचौक थाना पुलिस ने आरोपी आशुतोष व अनिल के खिलाफ धारा 4 क मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का केस दर्ज किया है।