BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 11:12 am
KHABAR : सांसद सुमन के पुतले को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पहले गोमूत्र पिलाया फिर चप्पल जूते से पिटाई कर किया दहन, पढे़ खबर  

Share On:-

इंदौर। पूरे देश भर में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के माहाराणा सांगा को लेकर दिए बयान के विरोध में राजपूत समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में इंदौर शहर के बीच राजवाड़ा पर सांसद सुमन के पुतले को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पहले गोमूत्र पिलाया फिर चप्पल जूते से पिटाई कर दहन किया।

 

दरअसल उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा मेवाड़ गौरव महाराणा सांगा के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जिसके बाद राजपूत समाज से लेकर तमाम सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरकर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। इसी के तहत इंदौर में श्री राजपुर करणी सेना के युवाओं द्वारा राजवाड़ा पर समाजवादी पार्टी के सांसद सुमन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतले को गोमूत्र पिलाकर शुद्धिकरण किया गया है ताकि उनकी जुबान शुद्ध हो और यह हमारे महापुरुषों के बारे में इस तरह के शब्दों का प्रयोग ना कर सके फिर पुतले का दहन किया गया। युवाओं का कहना था कि राजपूतों ने देश के लिए काफी कुछ किया और यह इतिहास गवाह है। आज भी राजपूत समाज देश के प्रति निष्ठावान है लेकिन इस तरह के अपमानजनक शब्दों को सहन नहीं किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE