रतलाम। सिंधी समाज एवं चालिहा महोत्सव समिति द्वारा श्री झूलेलाल साईं का 1075 वां जन्मोत्सव 30 मार्च चेटीचंड महोत्सव 2025 के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही श्री अमरग्रंथ कथा एवं महाआरती का आयोजन भी होगा। मनीष लाल साईं के आह्वान पर पूरे भारत वर्ष में सिंधी समाज जन प्रातरू 10 बजे सभी मंदिरों व गुरुद्वारों में महाआरती में शामिल होंगे।
समाज के रमेश चोयथानी ने बताया कि महोत्सव के तहत 30 मार्च तक प्रतिदिन प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है, जो नगर के विभिन्न मार्गाे से होकर सिंधी गुरुद्वारा पर समापन हो रही है। प्रभात फेरी का सिंधी गुरु से पंचायत अध्यक्ष आरके सतवानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया।चेटीचंड महोत्सव के तहत सिंधु सेना रतलाम के तत्वावधान में 30 मार्च की सुबह 10.30 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली टीआईटी रोड़ स्थित दादी कुंदी दरबार से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर श्री झूलेलाल मंदिर कालिका माता परिसर में समाप्त होगी। शाम 5 बजे सिंधी समाज का चल समारोह सिंधी गुरुद्वारा से निकाला जाएगा जो लोकेंद्र टॉकिज, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर, धानमंडी, शहर सराय से लोकेंद्र टॉकिज, दो बत्ती, पोलो ग्राउंड से होते हुए झूलेलाल मंदिर कालिका माता मंदिर पर समाप्त होगा।
पंचायत अध्यक्ष आरके सतवानी, सिंधी गुरद्वारा अध्यक्ष भजनलाल परमानी, रामलाल चंदानी, प्रदेश महामंत्री सिंधु सेना हाशु कल्याणी साथ ही सिंधु सेना, श्री चालिहा महोत्सव समिति आदि ने समस्त समाजजनों से 30 मार्च को चेटीचंड महोत्सव में शामिल होने का आव्हान किया है।