BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 11:31 am
KHABAR : कांग्रेस में गुटबाजी का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया, पटवारी ने मंच से हाथ जोड़कर नेताओं से मतभेद खत्म करने की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से हाथ जोड़कर नेताओं से मतभेद खत्म करने की अपील की है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले मंच पर बैठे नेताओं को पंजा लड़ाई बंद करना चाहिए। पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ने की बात कही है।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंच से नेताओं से गुटबाजी खत्म करने की अपील की है। पटवारी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि सारे सीनियर नेता पुरानी बातें भूलें। पिछली बार के छिलके उतारते रहे तो हमारा भविष्य उज्जवल नहीं होगा। अजय सिंह, राजेंद्र सिंह और सिद्धार्थ कुशवाहा आप तीनों से हाथ जोड़कर निवेदन है पिछली बातें भूल जाएं और पार्टी का भविष्य बनाएं। दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी विंध्य संभाग के दौरे पर है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सतना जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान नेताओं से गुटबाजी को लेकर ये बातें कही है।


अजय सिंह ने भी सुनाया दुखड़ा
वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक अजय सिंह ने पुरानी बातें छोड़ आगे बढ़ने की बात कहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां सोचते हैं नेता आपस में लड़े और कार्यकर्ता ना लड़े। पहले मंच पर बैठे नेताओं को पंजा लड़ाई बंद करना चाहिए। अजय ने कहा कि मैं सतना से लोकसभा चुनाव लड़ा सबको पता है किसने मुझे हराया। वो मंच पर बैठे है। रीवा, सतना का नाम सुन प्रदेश प्रभारी नहीं आता यहां आने पर महासचिव को बुखार आ जाता था।


पटवारी ने स्वीकार की गुटबाजी
मध्यप्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी सालों से जगजाहिर है। हालंकि कांग्रेस नेता इसे कभी स्वीकार नहीं करते थे। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर खुलेआम नेताओं से मतभेद दूर करने की अपील की है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पीसीसी चीफ ने खुलेआम कहा था कि कांग्रेस पार्टी में एक कैंसर है और वो है गुटबाजी का।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE