कुकड़ेश्वर। भावसार समाज कुकड़ेश्वर में भक्तिमय वातावरण के बीच फाग उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भावसार महिला मंडल द्वारा भावसार मंदिर में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसमें समाजजनों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया। भजन-कीर्तन, रंग-गुलाल और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच इस पावन अवसर को बड़े ही आनंद और उमंग के साथ मनाया गया।
27 मार्च को मां हिंगलाज प्रकटोत्सव की भव्य शोभायात्रा-
रंग तेरस के शुभ अवसर पर 27 मार्च को भावसार समाज की कुलदेवी मां हिंगलाज का प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मां हिंगलाज की भव्य शोभायात्रा भावसार मंदिर से बैंड-बाजों के साथ नगरभर में निकाली जाएगी। श्रद्धालु भक्तिभाव से माता रानी की जय-जयकार करते हुए इस शोभायात्रा में शामिल होंगे।
सामूहिक आरती एवं पूरे भावसार समाजजनों के लिए भंडारे का आयोजन-
शोभायात्रा के समापन के बाद पूरे भावसार समाज के लिए भोजन प्रसादी (भंडारे) का विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें सभी समाजजन एक साथ प्रसाद ग्रहण कर धर्म और भक्ति का लाभ उठाएंगे। भावसार समाज के इन भव्य आयोजनों से नगर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। समाजजन पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ इस पावन आयोजन में भाग ले रहे हैं।