मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत, अल्पावधि रोजगारउनमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम, विषय व्यक्तित्व विकास, संप्रेषण कला एवं कंप्यूटर कौशल का 30 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन टीपीओ सुदेश कलम ने किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एमएल धाकड़ ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में व्यक्तित्व विकास, कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पंकज पोरवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण और लक्ष्य प्राप्ति में संप्रेषण कला के महत्व को बताया। सेडमैप के मंदसौर केंद्र के नीरज सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण अच्छी तरह से संपन्न हुआ एवं प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रो सुशील मेडा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो सुमित मेडा, प्रो मुकेश मालवीय, महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।