टीकमगढ़। जिले की नारगुडा पंचायत के डमरउर पहाड़ी गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खलिहान में रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आसपास के किसानों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक खलिहान में रखी फसल जल चुकी थी। गोरेलाल यादव ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घटना की जानकारी हल्का पटवारी को भी दी है। इस हादसे में उन्हें लगभग 1 लाख रुपए की फसल का नुकसान हुआ है। हालांकि फसलों की कटाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक हफ्ते पहले ही किसानों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की थी।कलेक्टर ने निर्देश जारी करते हुए कहा था कि खेतों के पास से निकली बिजली लाइनों के आसपास फसल को न रखें। इस मामले में भी आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।