BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 12:51 pm
BIG NEWS : मालवा-मेवाड़ के अफीम किसानों के लिए बड़ी खबर, सीपीएस पद्धति वाले काश्तकारों को मिली राहत, अब डोडे तोड़ने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, सांसद सुधीर गुप्ता ने जारी किया वीडियो संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ओपियम एंड अल्कलॉइड प्लांट ने इस अफीम फसल सत्र 2024-25 में अफीम गाढ़ता परीक्षण के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। 29 मार्च से अफीम के परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसी बीच क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने भी अफीम काश्तकार भाईयों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश के माध्यम से सांसद गुप्ता ने अफीम किसानों की उन उलझनों को भी सुलझा दिया है, जिसकी चिंता उन्हें सता रही थी। 

आपकों बता दें कि नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने वीडियो संदेश में अफीम काश्तकारों से कहा कि लंबे परिश्रम के बाद अब अफीम की फसल पूर्ण रूप से तैयार हो गई है। जिन किसानों से अफीम निकाल ली है उनकी अफीम के तौल की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। साथ ही सांसद ने सीपीएस पद्धति से खेती करने वाले किसानों की बड़ी समस्या को भी दूर किया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक निरीक्षण की प्रक्रिया चलेगी। किसानों को डोडो को 6 इंच का मेजरमेंट करके लाना होगा। साथ ही सांसद ने बताया कि जिन किसानों की फसल सूख गई हैं वे किसी का इंतजार न करें और स्वयं से ही फसल को निकाल लें। इसके बाद फसल को घर पर ही सुरक्षित रखें, जब विभाग आपसे फसल को लाने का कहें तब लेकर पहुंचे। क्योंकि निरीक्षण टीम जिन खेतों में पहुंची है अब वहां दोबारा नहीं जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE