सेगांव। जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर विकासखंड के आसपास के गांव से चयनित कम्युनिटी यूथ लीडर को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कम्युनिटी यूथ लीडर के साथ सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम को लेकर समझ बनाई गई। बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट, जे. जे. एक्ट, सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार, हमारा संविधान, शाला प्रबंधन समिति, बाल कैबिनेट, बाल पंचायत,( आरटीई) शिक्षा का अधिकार, बाल अधिकार जैसे अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
सक्षम ब्लॉक मैनेजर कादिर खान ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सेगांव ब्लॉक के अलग अलग ग्रामों से 20 कम्युनिटी यूथ लीडर्स ने भाग लिया। इस अवसर कर असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर असद शेख का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।