छतरपुर। जिले के गौरिहार अनुविभागके प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंड़ाही पहाड़िया पत्थर खदान में ट्रक सहित ड्राइवर डूबा मौके पर हुई मौत जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोजपाल पिता सुरेन्द्र पाल निवासी हटवा हाल निवास मक़रबई खोड़ा के रूप में पहचान हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खदान संचालक द्वारा मनोज पाल जो ट्रैक्टर का ड्राइवर था उससे इतनी गहरी पत्थर खदान में ट्रक चलवा रहे थे जिस खदान में ट्रक डूबा है उसकी गहराई लगभग 40 फीट है मिली जानकारी के अनुसार डंपर बनाकर ग्रेनाइट का बताया जा रहा है जिसमें चालक ड्राइवर था। एसडीएम बालवीर रमन, तहसीलदार शारदा प्रसाद सोनी, गौरिहार तहसीलदार आकाश नीरज, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
पत्थर खदान में ट्रक सहित ड्राइवर की डूबने कि जानकारी प्राप्त हुई है तत्काल ही गोताखोर और क्रेन मशीन बुलवाई गई है।