भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए बड़ा मौका आया है। रक्षा के क्षेत्र में कई पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 4 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर के 179 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 के बीच निर्धारित की गई है। योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थियों को आईटीआई पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 19 हजार 900 हर महीने सैलरी मिलेगी।