खरगोन। कसरावद तहसील के बालाक्वाड़ा थाना अंतर्गत खलटाका चौकी पर एसडीओपी मनोहर गवली, तहसीलदार सेफाली अग्रवाल, थाना प्रभारी रितेश यादव व चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या द्वारा चौकी पर शांतिसमीति की मीटिंग ली गई जिसमे क्षेत्र के दोनो समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। जिसमें गणगौर, ईद, राम नवमी, हनुमान जयंती पर रहने वाले कार्यक्रमों के बारे में बार्तालाप की और किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट न डाला जाए ना किसी भी ऐसी पोस्ट को लाइक, शेयर और फॉरवर्ड करे खरगोन साइबर सेल शाखा द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाए हुए है और एसडीओपी मनोहर गवली द्वारा आमजन से अपने अपने त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई।