BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 3:30 pm
BIG NEWS : भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस ने लिया सबक, मंच, होर्डिंग और गाड़ी में नेताओं के बैठने को लेकर बनाई गाइडलाइन, रखा जाएगा इन बातों का ध्यान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 मार्च को विधानसभा घेरने की तैयारी कर रहे किसान कांग्रेस का मंच टूटने से कांग्रेस के दर्जन भर से ज्यादा नेता घायल हो गए थे। कुछ नेताओं को गंभीर चोटें भी आई थी। इस हादसे से सबक लेते हुए भविष्य में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने नई गाइडलाइन बनाई है। इसके अनुसार कांग्रेस अब बड़े मंचों से परहेज करेगी, साथ ही मंच पर सांसद, विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष को ही जगह मिलेगी। 


मध्यप्रदेश कांग्रेस की मंच, होर्डिंग और गाड़ी में नेताओं के बैठने को लेकर बनाई गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर मंच कितना बड़ा होगा उसको लेकर फॉर्मेट तैयार किया जायेगा। वहीं मंच पर कुर्सी नहीं लगाई जाएगी। मंच पर कौन-कौन नेता बैठेगा इसकों लेकर भी गाइडलाइन बनाई जाएगी। होर्डिंग में राष्ट्रीय नेता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के फोटो लगाए जाएंगे। दिल्ली से आए नेता सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी में ही बैठेंगे।  


मध्य प्रदेश कांग्रेस में होर्डिंग में फोटो को लेकर भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। साथ ही गाड़ी में नेताओं को बिठाने को लेकर भी कुछ दिन पूर्व इंदौर में विवाद हुआ था। इन तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गाइडलाइन तैयार की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE