मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जल गंगा जल संवर्धन अभियान एवं पेयजल परीक्षण की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। गर्मी के दिनों में जल संकट उत्पन्न न हो इसके लिए अभी से आवश्यक तैयारियां की जाए। पानी के लिए टैंकर व्यवस्था हो, जल संरक्षण के बारे में लोगों को प्रेरित करें। जल संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत सूचित करें।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर जल संरचनाओं के संरक्षण का कार्य करे उनका जीर्णाेद्धार करें। सभी नगरीय निकाय सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करें। तथा उसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। शहरों में ग्रीन एरिया विकसित करें। उस एरिया को जिओ टेक भी करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सभी सीएमओ, सभी सीईओ एवं अन्य संबंधित विभाग मौजूद थे। नहर, नाले, चेक डैम, स्टाप डैम की जिओ टेकिंग की जाए और इनको पोर्टल पर रिपोर्ट भी करें। रेवेन्यू रिकॉर्ड में अंकित करें। जल संरचनाओं को ग्राउंड ट्रीथिन्ग कराए। जल संरचनाओं से अतिक्रमण को हटवाए। शासकीय नहर की मैपिंग करें। सभी नगरीय निकाय नए कामों एवं ग्रीन पेंच को जिओ टेक करें। नए खेत तालाब, अमृत सरोवर का निर्माण करें। कुएं, नलकूप को रिचार्ज करने का कार्य करें। वृक्षारोपण की योजना बनाएं। नवीन जल संरचना का निर्माण करें तथा पुरानी संरचनाओं की साफ सफाई करें। मानसून के पूर्व पौधारोपण की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। सभी सीएमओ अपने-अपने क्षेत्र में कामों को चिन्हित करें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लक्ष्य तय करे और उस पर कार्य करें।