BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 4:53 pm
KHABAR : एमपी में खुलेगी देश की दूसरी फ्रूट वेजिटेबल लैब, फल-सब्जियों में कीटनाशक के स्तर की होगी जांच, रिसर्च और स्टडी भी कर सकेंगे छात्र, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की पहली और देश की दूसरी ‘फ्रूट वेजिटेबल लैब’ बनने जा रही है। यह कीटनाशक अवशेष लैब ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले खंडवा कृषि यूनिवर्सिटी में बनेगी। जहां फल-सब्जियों में कीटनाशक उपयोग के स्तर की जांच होगी। इसके जरिये भविष्य की योजनाएं भी वैज्ञानिक तैयार करेंगे। इस लैब के लिए प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया है।


देश प्रदेश में सब्जियों-फलों के रकबे के साथ उत्पादन बढ़ा है। इसके पीछे बड़ी वजह फल-सब्जियों में कीटनाशक का ज्यादा उपयोग किया जाना भी है। ज्यादा उत्पादन से किसानों को तो फायदा हो रहा है, लेकिन ज्यादा कीटनाशक के उपयोग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी पैर पसार रही है। ऐसे में फल-सब्जी उत्पादन में बढ़ रहे कीटनाशक के स्तर का आंकलन करने के साथ ही उससे होने वाले नुकसान को पहचानने के लिए फ्रूट वेजिटेबल कीटनाशक अवशेष लैब का निर्माण शुरू हो गया है।


तीन करोड़ की लागत से बनेगी लैब
लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही यह अत्याधुनिक लैब प्रदेश की पहली और देश की दूसरी लैब होगी। अभी सिर्फ गुजरात के आनंद कृषि विश्विद्यालय में यह लैब है। इस लैब में 5 एक्सपर्ट काम करेंगे, लेकिन शुरुआती दौर में दो एक्सपर्ट वैज्ञानिकों की नियुक्ति कर दी गई है और भविष्य में तीन अन्य वैज्ञानिक नियुक्त किए जाएंगे। सबसे पहले सब्जी मंदिरों से सैंपल लेकर उन पर रिसर्च और टेस्टिंग की जाएगी।


एलएबी से रिसर्च और स्टडी कर सकेंगे छात्र
इनमें खास तौर से क्लोरीनेटेड हाइड्रोकार्बन और ऑर्गेनिक फास्फेट होते हैं। जिनका सीधा असर किडनी और लीवर पर पड़ता है। यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी भी कैंपस और कॉलेज के स्टूडेंट इस लैब से रिसर्च और स्टडी कर सकते हैं। लैब के लिए मध्य प्रदेश शासन की ओर से 2 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE