शाजापुर। दिनांक 05.03.25 को फरियादी ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र.62/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिहं राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एंव एसडीओपी शुजालपुर निमेष देशमुख के निर्देशन मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर द्वारा टीम गठित की जाकर टीम को नाबालिग बालिका की तलाश मे लगाया गया टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर दिनांक 27.03.25 को नाबालिग बालिका को राजगढ जिला धार से आरोपी महेन्द्र सिहं पिता जीवन सिहं ठाकुर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पीपली बाजार जावर थाना जावर जिला सीहोर के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। आरोपी को जल्दी ही माननीय न्यायालय शाजापुर पेश किया जावेगा।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिहं तोमर, प्रधान आरक्षक रामबहादुर, बलराम यादव, आरक्षक अभिषेक परमार, होकम कारपेंटर, सैनिक गिरजा परमार एंव सायबर सेल शाजापुर की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।