BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 5:35 pm
NEWS : हिंदू नव वर्ष पर भव्य तीन दिवसीय आयोजन, कवि सम्मेलन 28 को, मातृशक्ति वाहन रैली 29 को, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चौत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में हिंदू नव वर्ष स्वागत आयोजन समिति द्वारा 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन समारोह पूर्वक किए जाएंगे।  समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए वृहद स्तरीय तैयारीयों के बीच सर्व समाज एवं विविध संगठनों की बैठक समाजसेवी सत्यनारायण भाई साहब के आतिथ्य में आयोजित की गई। 


श्रीनाथ गार्डन में आयोजित सर्व हिंदू समाज व समस्त सामाजिक संगठनों एवं विविध संगठन व संस्थाओं की बैठक समाजसेवी सत्यनारायण भाई साहब, दिनेश चंद्र भट्ट, अनिरुद्ध सिंह भाटी,  सहित गणमान्य जन के आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में तीन दिवसीय आयोजन को भव्यतम एवं सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। 


उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति संयोजक अभिषेक मूंदड़ा रुद ने बताया कि प्रथम दिवस 28 मार्च शुक्रवार को सायंकाल विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा , जिसमें ख्यात नाम कवियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी।


आयोजन की सहसंयोजिका जया तोषनीवाल ने बताया कि शनिवार 29 मार्च को सायंकाल 4ः30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल मातृशक्ति वाहन रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन रैली को भव्यतम रूप देने के लिए महिला टोली की बैठक वंदना वजरानी, विमला सेठिया, लता पंड्या, इंदिरा सुखवाल, मोनिका उपाध्याय, तारा धाकड़, नीलम जैन, अंजू दाधीच, शिवानी साहू, अदिति कवर भाटी, कविता लालवानी, पिंकी सोमानी, अलका चतुर्वेदी आदि के आतिथ्य में की गई। बैठक में मातृ शक्ति से अधिकतम भागीदारी का आव्हान किया गया।


उन्होंने बताया कि वाहन रैली सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां मातृशक्ति व बहनों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात सायं काल 7 बजे सुभाष चौक पर दीपदान व भारत माता की आरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।


सहसंयोजक बालमुकुंद सोमानी व सुनील ढीलीवाल ने बताया कि 29 मार्च को ही सायंकाल 7 बजे भोलाराम प्रजापत के संयोजन में बड़ी संख्या में महिला - पुरुषों द्वारा गंभीरी नदी की महा आरती की जाएगी व गो आरती एवं दीपदान किया जाएगा, इसके साथ ही नदी तट पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।


रविवार 30 मार्च को प्रातः वर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख चौराहों पर मातृशक्ति द्वारा मंगल तिलक करके नीम, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दी जाएगी। इसी दिन सायंकाल 4ः30 बजे मुख्य समारोह के रूप में इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज के महापुरुषों की झांकियां, खरडेश्वर महादेव का नगर भ्रमण, उज्जैन महाकाल की सजीव झांकी, भारत माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। जबकि सभी विद्यालयों, धार्मिक मंडल, प्रभात फेरियां व अन्य झांकियां तथा सर्व हिंदू समाज के महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां सायं काल 7ः 30 बजे भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही समापन किया जाएगा।


मीडिया प्रभारी संजय खाबिया ने यह जानकारी देते बताया कि समारोह में भागीदारी करने वाले विविध संगठनों,विद्यालयों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों एवं झांकियों को आयोजन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE