BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 5:40 pm
KHABAR : रंगों की उमंग और उल्लास के साथ कुकड़ेश्वर में मनाया गया रंग तेरस पर्व, युवाओं ने डीजे की धुनों पर झूमते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में होली के पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रंग तेरस का त्यौहार इस वर्ष भी हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर परिषद कुकड़ेश्वर के तत्वावधान में सुबह से ही उत्सव की तैयारियां जोरों पर थीं।


सुबह 12 : 30 बजे नगर परिषद द्वारा एक भव्य गैर (रंगारंग गैर) का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के युवाओं ने डीजे की धुनों पर झूमते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया रंगारंग गैर में फायर ब्रिगेड की विशेष उपस्थिति रही, जिसने पूरे आयोजन को और भी रोमांचक बना दिया। युवाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग तेरस की बधाइयां दीं और पर्व का आनंद लिया।


नगर में चारों ओर रंगों की बौछार, गुलाल की उड़ान और उत्सव की मस्ती छाई रही। बड़ों और युवाओं ने मिलकर रंग पंचमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया। उत्सव के दौरान नगरवासियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।


रंग तेरस के इस पावन पर्व पर नगरवासियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में नगर परिषद, पुलिस प्रशासन और नगर के गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


रंगों की इस शानदार गैर के साथ कुकड़ेश्वर में रंग तेरस पर्व का भव्य समापन हुआ, जिसमें नगरवासियों ने रंगों के इस पावन पर्व को पूरी उमंग और आनंद के साथ मनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE