शाजापुर। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 28 मार्च 2025 को प्रदेश के 23162 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से सीधे राशि स्थानांतरित की जाएगी। इसमें शाजापुर जिले के 286 हितग्राही भी शामिल हैं।
प्रभारी श्रम पदाधिकारी आरके चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत मृत्यु की दशा में अनुग्रह भुगतान योजना के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु के 30 प्रकरणों, सामान्य मृत्यु के 255 प्रकरणों एवं अस्थाई अपंगता के 01 प्रकरण में इस प्रकार कुल 286 प्रकरणों में 6 करोड़ 31 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में स्थानांतरित की जायेगी।