BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2025, 8:23 pm
NEWS : अंत्योदय कल्याण समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम, 166 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेशभर में अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय समारोह चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्री लाल जाट, सीईओ विनय पाठक, अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
समारोह में सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री निरूशुल्क दवा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजना अंतर्गत 108 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड/ पट्टे वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 1.65 लाख रुपए का हस्तांतरण आदेश एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियों का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 10 लाभार्थियों को 10.80 लाख का हस्तांतरित आदेश, चार लाभार्थियों को श्रवण यंत्र, चार लाभार्थियों को अंतरजातीय विवाह योजना में 35 लाख का हस्तांतरित चेक वितरित, चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना में 0.97 लाख अनुदान राशि का चेक वितरित किया गया। श्रम विभाग की योजना अंतर्गत 2 हिताधिकारियों को मृत्यु/घायल होने की दशा में 4 लाख के हस्तांतरित आदेश, तीन लाभार्थियों को शिक्षा व कौशल विकास योजना के अंतर्गत 0.23 लाख कहां तांत्रिक स्वीकृति आदेश एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग की योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी द्वारा फ्लैट का आवंटन किया गया। कुल 166 लाभार्थियों को अलग-अलग योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE