भोपाल। मध्य प्रदेश के 5वीं-8वीं बोर्ड छात्रों का आज इंतजार खत्म हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) दोपहर एक बजे रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज कर नतीजे देख सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया था। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थी। 5वीं में करीब 11 लाख 17 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। 8वीं में 11 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल मिलकर 22 लाख 85 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। आपको बता दें कि पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था।