खरगोन। जिले के ग्राम रेहगांव में गुरुवार सुबह एक महिला ने फांसी लगा ली, जिसकी बचने की आस में ससुराल पक्ष के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने महिला के पति एवं एक अन्य महिला पर अपनी बेटी को फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर पीएम रुम में गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस की समझाईश के बाद मायके ने पीएम की सहमति जताई।
मिली जानकारी अनुसार आरती पति आशीष जायसवाल (30) निवासी रेहगांव की फांसी लगने से मौत हो गई है। अस्पताल पहुंचे मृतिका के ससुर राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि वह एमपीईबी कर्मचारी होकर सुबह ड्यूटी के लिए निकले तक बहु खुश थी, सास हेमलता के मन्दिर से लौटने पर वह फंदे पर झुलती नजर आई, जिसके बचने की आस में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाए।
पति करता था प्रताड़ित
मृतिका के भाई जितेंद्र और काका दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आशीष का दूसरी महिला से अवैध संबंध है, उसी के चलते दोनो के बीच विवाद होता था। मृतिका के पति और विवाद का कारण बनने वाली दूसरी महिला ने मिलकर आरती को फांसी लगाई है। एसपी ने कहा तथ्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।