शिवपुरी। मध्य प्रदेश का शिवपुरी जिला घोटाला का गढ़ बन गया है यहाँ में पूर्व में सहकारी बैंक, छात्रवृत्ति.सम्बल योजना के घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी में 7 करोड रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। जिसमे ट्रेजरी विभाग के ईटीओ व बाबू की शिकायत पर पीडब्लूडी कार्यपालन यंत्री डीएस यादव और पूर्व में पदस्थ रहे चार कार्यपालन यंत्री सहित 15 लोगों पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है। डीएस यादव के पास शिवपुरी और ग्वालियर दोनों जिलों का प्रभार है। वही कुछ दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी डीएस यादव उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी हो चुके है।
आपको बता दें कि डिप्टी कलेक्टर अनुपम शर्मा की जांच में पता चला की घोटाला 2018 से 20-23 के बीच हुआ। जांच में पता चला कि पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्रियों ने अपने लॉगिन पासवर्ड अनधिकृत व्यक्ति को दे दिए थे जिसका इस्तेमाल कर आरोपियों ने गलत तरीके से वेतन भुगतान कर सरकारी राशि का गवन किया है कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश के पत्र से यह पूरा मामला उजागर हुआ है।