अशोकनगर। गुरुवार दोपहर 3: 29 बजे कमल सिंह यादव मुन्ना अहिरवार धनपाल यादव ग्राम कारातला के खेत में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम अशोकनगर द्वारा फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद क़ाज़ी को दी गई तभी तत्काल फायर प्रभारी ने फायर ब्रिगेड टीम को घटना स्थल पर रवाना किया। टीम ने मौके पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पाया। घटना में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई जिससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पढ़ा।बतादें की आग ने अचानक इतना विकराल रूप लिया कि पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया फायर प्रभारी नवेद क़ाज़ी ने जिले की सभी दमकलों को घटना स्थल पर रवाना किया दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को बचा लिया जिससे कई किसानों की फसल को जलने से बचा लिया गया यदि समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंचती तो ओर भी बढ़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों में प्रेमनारायण नरवरिया नितिन करोसिया नदीम खान आदि ने आग पर काबू पाया।