मंदसौर। जिला मुख्यालय से 25 से 30 किमी दूर मंदसौर जिले के कयामपुर कस्बे के ग्राम सुठी और शक्करखेड़ी के बीच सिंचाई विभाग के सिंचाई की योजना के प्लास्टिक के रखे पाइप में अचानक आग लग गई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर अदिति गर्ग घटना स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि तत्काल आसपास के नगरों से 5-6 फायर ब्रिगेड बुलवा लिए गए। आग शाम को की 6 बजे लगने की सूचना मिली थी। रात 10.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि, पशुहानी की सूचना नहीं है। जहां आग लगी वहां से किसानों के खेत भी काफी दूर थे और हवा का रुख भी विपरीत दिशा में होने से कोई कृषि के नुकसान की सूचना भी नहीं है।

गर्ग ने बताया कि सावधानी के बतौर जहां आग लगी वहां से दूर ट्रेंच खुदवा दी गई है। आसपास के गांवों में भी सूचना करवा दी गई है ताकि कोई व्यक्ति या पशु इधर न आए। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगा दी गई है। साथ ही कोटवारों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
