रतलाम। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर स्टेशन पर विकास कार्य चल रहे हैं। रेलवे ने कार्यों को देखते हुए प्रस्तावित ब्लॉक लिया है। इस कारण 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल और 2 ट्रेनों का अस्थाई रूप से विस्तार किया है। 4 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है। प्रभावित ट्रेनों में वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
यह ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल
ट्रेन संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस जयपुर एक्सप्रेस, सांगानेर से जयपुर के बीच 5 मई 25 तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 22934 जयपुर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, जयपुर से सांगानेर के बीच 6 मई 25 तक निरस्त रहेगी।
खातीपुरा स्टेशन तक अस्थाई विस्तार
ट्रेन संख्या 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 8 मई 25 तक खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
ट्रेन संख्या 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस 9 मई 25 तक खातीपुरा रेलवे स्टेशन से चलेगी।
इन ट्रेनों का बदला रूट
ट्रेन संख्या 09627 अजमेरदृसोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 7 मई 2025 तक वाया चंदेरिया-नीमच-रतलाम होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 7 मई 2025 तक वाया रतलाम-नीमच-चंदेरिया होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 20497 रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस 6 मई 2025 तक वाया फुलेरा- रिंगस होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 20498 फिरोजपुर-रामेश्वरम एक्सप्रेस 10 मई 2025 तक वाया रिंगस- फुलेरा होकर चलेगी।