BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 11:22 am
KHABAR : कुम्भ नगरी बसाने को लेकर सरकार लैंड पुलिंग योजना को लेकर कांग्रेसी नेता और किसानों ने ढोलक, झांझ-मंजीरे लेकर निकाली प्रभात फेरी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। स्थायी कुम्भ नगरी बसाने को लेकर सरकार लैंड पुलिंग करने वाली है। इसके लिए किसानों की 50 प्रतिशत जमीन लेने का फैसला किया गया है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को किसानों और कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गई थी। जिसके तहत शुक्रवार को कांग्रेस विधायक महेश परमार व अन्य कांग्रेसी नेता और किसानों ने ढोलक, झांझ-मंजीरे लेकर प्रभात फेरी निकाली। जिसमें किसान ढोल तो कांग्रेस विधायक झांझ बजाते नजर आए।

 

उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ की 2378 हेक्टेयर जमीन लैंड पुलिंग के माध्यम से किसानों से लेने की योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ प्रदर्शन कर रही है। योजना का विरोध कर रहे किसानों को एकत्रित करने और सरकार तक अपनी मांग को गांधीवादी तरीके से रखने के लिए विधायक महेश परमार, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, ललित मीणा सहित करीब 50 किसान कमेड गांव में सुबह ढोलक, झांझ-मंजीरे लेकर सड़कों पर निकले।


इस दौरान विधायक और किसानों ने सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए रघुपति राघव राजाराम भजन गाते हुए अपनी बात रखी। महेश परमार ने कहा कि ये लड़ाई हक की लड़ाई है। सीएम से मांग है किसानों को न्याय दो। हम इसमें कोई राजनीति नहीं चाहते। गांधीवादी तरीके से प्रभात फेरी निकाल कर शांति से अपनी बात रख रहे हैं।


सिंहस्थ किसान संघर्ष समिति के बैनर के साथ प्रभात फेरी
किसानों ने अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष समिति के नाम से सफेद झंडा बनवाया है। उसी के बैनर तले किसान अपनी बात रखेंगे। सुबह निकली प्रभात फेरी में किसान झंडे भी लेकर निकले और उन्होंने इस योजना के विरोध में अन्य किसानों से भी शामिल होने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE