छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग छतरपुर द्वारा आगामी एक अप्रैल से पुस्तक मेला का आयोजन स्थानीय जिला पंचायत परिसर में किया जाएगा डीपीसी अरुण शंकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार आगामी एक अप्रैल से सात अप्रैल तक पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है जिसमें कक्षा एक से लेकर 12 वीं कक्षा तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें उचित मूल्य पर उपलब्ध होगी इस मेले में समस्त पुस्तक विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है और एनसीआरटी की वर्तमान में चल रही पुस्तकें उचित मूल्य अर्थात रियायती दरों पर उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालकों की मनमानी रोकने के उद्देश्य से यह पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें समस्त अभिभावकों से अपील है कि वह जिला पंचायत प्रांगण में आकर उक्त अवसर का लाभ उठाएं।