मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश से ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वीवीपीएटी कक्ष, कंट्रोल यूनिट कक्ष, बैलट यूनिट कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरे, लाइट की व्यवस्था एवं ताला लगाने की व्यवस्था देखने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र परमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।