BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 11:46 am
REPORT : कलेक्टर ने की पेयजल परीक्षण एवं जल गंगा जल संवर्धन अभियान की समीक्षा, बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- सभी नगरीय निकाय सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जल गंगा जल संवर्धन अभियान एवं पेयजल परीक्षण की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभा गार में आयोजित की गई। गर्मी के दिनों में जल संकट उत्पन्न न हो इसके लिए अभी से आवश्यक तैयारियां की जाए। पानी के लिए टैंकर व्यवस्था हो, जल संरक्षण के बारे में लोगों को प्रेरित करें। जल संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत सूचित करें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर जल संरचनाओं के संरक्षण का कार्य करे उनका जीर्णाेद्धार करें। सभी नगरीय निकाय सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करें। तथा उसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। शहरों में ग्रीन एरिया विकसित करें। उस एरिया को जिओ टेक भी करें। 
बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सभी सीएमओ, सभी सीईओ एवं अन्य संबंधित विभाग मौजूद थे। नहर, नाले, चेक डैम, स्टाप डैम की जिओ टेकिंग की जाए और इनको पोर्टल पर रिपोर्ट भी करें। रेवेन्यू रिकॉर्ड में अंकित करें। जल संरचनाओं को ग्राउंड ट्रीथिन्ग कराए। जल संरचनाओं से अतिक्रमण को हटवाए। शासकीय नहर की मैपिंग करें। सभी नगरीय निकाय नए कामों एवं ग्रीन पेंच को जिओ टेक करें। नए खेत तालाब, अमृत सरोवर का निर्माण करें। कुएं, नलकूप को रिचार्ज करने का कार्य करें। वृक्षारोपण की योजना बनाएं। नवीन जल संरचना का निर्माण करें तथा पुरानी संरचनाओं की साफ सफाई करें। मानसून के पूर्व पौधारोपण की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। सभी सीएमओ अपने-अपने क्षेत्र में कामों को चिन्हित करें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लक्ष्य तय करे और उस पर कार्य करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE