BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 11:52 am
KHABAR : जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव टला, बीजेपी विधायक ने 19 सदस्यों के साथ देर रात कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन लिया वापस, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। जिले के पुनासा जनपद अध्यक्ष राव पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला फिलहाल टल गया है। मांधाता विधायक के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सदस्यों और अध्यक्ष के बीच समन्वय का काम किया है। बीजेपी नेता और भाजपा विधायक नारायण पटेल जमपद पंचायत के 19 सदस्यों के साथ रात 8 बजे कलेक्टर से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे, जहां आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया है।


दरअसल आवेदन देने के 15 दिन के भीतर जिला प्रशासन को अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मेलन बुलाना था। गुरुवार को 16वें दिन इस संबंध में जैसे ही प्रशासन ने संकेत दिए, बीजेपी संगठन में घबराहट मच गई। आनन-फानन में विरोध का नेतृत्व कर रहे जनपद सदस्य जवाहरीलाल बोरयाले सहित सदस्यों को बुलाया गया। करीब 6 सदस्य गैर हाजिर रहे। सभी सदस्य आनंद नगर स्थित मांधाता विधायक नारायण पटेल के निवास पर एकत्र हुए। विधायक के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले आदि ने सदस्यों से बंद कमरे में बात की। समन्वय के बाद एक प्रस्ताव बनाया और उस पर सभी के हस्ताक्षर कराए गए। उक्त अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने के लिए रात 8 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां आवेदन देकर प्रस्ताव को वापस लिया गया। इस दौरान कलेक्टर ने मौजूद सदस्यों की हाजिरी ली और अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन को रद्द कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE