गरोठ। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर अतिथि गर्ग द्वारा 26 मार्च 2025 को उपखंड गरोठ के गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर उपस्थित सर्वेयर से गुणवत्ता मापदण्ड के संबंध में पूछने पर रजनी प्रभा वेयरहाउस में नियुक्त सर्वेयर राजू सिंह एवं संजय प्रजापति गेहूं के गुणवत्ता मापदण्डों की जानकारी नहीं बता पाएं। साथ ही डिजीटल मोईश्चर मीटर पर नमी का नाप भी ठीक तरह से बताने में असमर्थ रहे। सर्वेयरों के पास निर्धारित यूनिफार्म एवं आईडी कार्ड भी मौके पर नहीं पाए गए।
कलेक्टर द्वारा संयुक्त निरीक्षण दल के समक्ष जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सीविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन को इन पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिसके पालन में जिला प्रबंधक द्वारा इन दोनों सर्वेयरों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई तथा इनके स्थान पर अन्य सर्वेयरों की नियुक्ति हेतु आदेशीत किया गया।