सिंगोली। तहसील के ग्राम धारड़ी में श्मशान मार्ग पर बने सीसी रोड़ के क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने मिट्टी परिवहन करते डंपरों को रोक लिया तथा कलेक्टर को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।
हालांकि सूचना के बाद सिंगोली तहसीलदार सहित पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा रोके गए दो डंपर को जब्त कर सिंगोली पुलिस थाने पर लाया गया है।इससे शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे श्मशान मार्ग से मिट्टी लदान कर गुजर रहे डंपरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। तथा सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग करने लगे, उसी दौरान ग्रामीणों ने नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को भी अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया और तहसीलदार सहित पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बताया जाता है कि बीते 5 दृ6 दिनों से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था, जिससे श्मशान मार्ग क्षति ग्रस्त होने और मिट्टी उड़ने से ग्रामीण परेशान हो गए थे। इस बाबत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तब आज सुबह ग्रामीणों ने खुद डंपरों को रोक लिया और सड़क पर बैठ नाराजगी जताने लगे।