देवास। विधायक गायत्री राजे पंवार ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर माता टेकरी पहुंच कर मां तुलजा भवानी ओर मां चामुण्डा देवी की पुजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।जहां चौत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का उन्होंने जायजा भी लिया।
विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। नवरात्रि अपने आप में एक महत्वपूर्ण त्यौहार है हमारा। जिस जगह दो माता मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा देवी विराजती है। वहां नवरात्रि का कुछ अलग महत्व होता है। हम देवास वासियों के लिए तो पूरे वर्ष का हर दिन महत्वपूर्ण होता है हम कोई भी शुभ कार्य माता रानी के दर्शन आशीर्वाद के बगैर नहीं करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्थाओं में लगा हुआ है जहां हमें लगता है की कहीं कोई कमी हो रही है तो सभी से आग्रह है कि सकारात्मक तरीके से अपने सुझाव दें।ताकि हम नवरात्रि पर और भी बेहतर तरीके से मना सके।
आपको बता दे की देवास विधायक गायत्री राजे पवार के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सुबह से ही विधायक निवास पर बड़ी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह से सैकड़ों समर्थकों ने पैलेस पर पहुंचकर अपनी लोकप्रिय विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी, मिठाई वितरण के साथ-साथ केक काटकर विधायक पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।