भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। सेना में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। आर्मी रैली भर्ती (अग्निवीर) के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है।
इन पदों पर होगी भर्ती
सेना भर्ती कार्यालय के मुताबिक, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, महिला पुलिस, कीपर, ट्रेडमैन, सैनिक फार्मा, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 14 मार्च से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 8वीं-10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, गुना, अशोकनगर, पना, दमोह और नरसिंहपुर के उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।
आवदेन प्रारंभ- 14 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तारीख दृ 10 अप्रैल 2025
आयु सीमा
एमपी आर्मी रैली भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 17.5 से 34 वर्ष के बीच होना चाहिए, जो पद के अनुसार है।
अग्निवीर जीडी / तकनीकी / सहायक / ट्रेड्समैन के लिए-17.5 से 21 वर्ष
सैनिक तकनीकी के लिए दृ 17.5 से 23 वर्ष
सिपाही फार्मा के लिए दृ 19 से 25 वर्ष
जेसीओ धार्मिक शिक्षक के लिए दृ 25 से 34 वर्ष
जेसीओ कैटरिंग दृ 21 से 27 वर्ष
हवलदार दृ 20 से 25 वर्ष