BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 2:31 pm
BIG REPORT : सीएम डॉ मोहन की बड़ी घोषणा, पेंशनर्स महासंघ सहित अन्य समिति को एक- एक लाख रुपए देगी सरकार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पेंशनर्स अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। पेंशनर्स महासंघ सहित अन्य समितियों को सरकार एक एक लाख का फंड देगी। सीएम डॉ मोहन ने कहा- जब मैं उच्च शिक्षा मंत्री बना था तब लोगों ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में कर्मचारी, प्रोफेसर, छात्र से मंत्री परेशान हो जाता है। मैंने कहा- जिसके पास किसी को साधने का मंत्र नहीं वो काहे का मंत्री। हम विश्वविद्यालयों को समर्थ बना रहे हैं, आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रहे हैं। सारे विश्वविद्यालय कृषि-मेडिकल जैसे सभी सोर्स चलाने के लिए स्वतंत्र कर दिए हैं।


विश्वविद्यालय विद पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में डॉ मोहन ने कहा- जैसा कि हमने पूर्व में कैबिनेट में निर्णय किया था कि उनको सातवें वेतनमान की राशि दी जाएगी। विश्वविद्यालय पेंशनर्स के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक को कोई कठिनाई नहीं आएगी, मैं सदैव उनके साथ खड़ा हूं और हमारे यहां विश्वविद्यालय की दो ही श्रेणी है या तो सरकारी या निजी। मै मान के चलता हूं कि विश्वविद्यालय अपने अपने क्षेत्र में आगे बढ़े उन्नति करें अच्छे नए-नए कोर्स खोलें। नए कोर्सों के बलबूते पर विश्वविद्यालय समर्थ हो और स्वावलंबी बने। इस भाव से मैंने शुभकामनाएं दी और आभार भी माना उन्होंने मुझे सम्मानित किया इसके लिए पुनः धन्यवाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE