मुरैना। देवरी गैंग रेंज के एस डी ओ भूरा गायकवाड़ अपनी टीम के साथ कश्ती दल को लेकर देर केलारस की तरफ जा रहे थे तभी एमएस रोड पर चंबल के अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दिए गस्ती डालने जब ट्रैक्टरों का पीछा किया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर गांव की तरफ लेकर भाग गए,उसी रास्ते पर जा रहा एक रेत से भरा डंपर वन विभाग की टीम को दिखाई दिया, टीम ने जब डंपर चालक से रोकने के लिए कहा तो उसने बाहन को ना रोकते हुए तेज दौडाया, चालक के ट्रक न रोकने पर वन विभाग की टीम को चंबल से भरे अवैध रेत की संभावना जताते हुए फोर्स बुलवाकर ट्रक को रुकवाया और चालक को गिरफ्तार किया।
सूत्रों की माने तो डंपर को छुड़ाने के लिए पेट माफियाओं ने कॉफी संघर्ष किया लेकिन वन विभाग की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर फोर्स बुलाकर डंपर को पुलिस लाइन के लिए रवाना किया तो डंपर का एक टायर फट गया , जिससे डंपर घटना स्थल से लाने में वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड और उनकी टीम को कड़ी मस्कत के बाद डंपर को पुलिस लाइन लेकर आए लेकिन पुलिस लाइन प्रभारी और आर आई कनक सिंह चौहान अपनी सुपुर्दगी में रखने से मना कर दिया, कहा हमारे पास जगह नहीं है हम नहीं रख पाएंगे, गश्ती दल की प्रभारी और रेंजर रिंकी आर्य डंपर को कोतवाली थाने पर ले जाकर खड़ा कर दिया।
कोतवाली स्टाफ ने भी रखने से मना किया लेकिन देर रात 11 बजे कोतवाली थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने अवैध चंबल से भरे डंपर को अपनी सुपुर्दगी में लेकर वन विभाग की टीम को रवाना किया, जब मीडिया ने डंपर चालक से बात की तो उसने बताया कि हम चंबल नदी के बरबासिन और तौर खेड़ा घाट से रेत लेकर सुमावली प्लांट पर ले जाते हैं, जब मीडिया ने पूछा कि यह किसका ट्रक है तो चालक ने बताया यह एडल सिंह कंसाना के बड़े बेटे बंकू कंसाना का ट्रक है, ₹1000 प्रति चक्कर के हिसाब से मुझे रुपए मिलते हैं और मैं 8 से 10 दिन से ट्रक चला रहा हूं, चालक ने बताया लोडर के द्वारा घाट पर काफी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित ट्रकों रेत भरी जाती है।
डंपर पर बड़े-बड़े अक्षरों में ए एस कंसाना सहित उनके बड़े बेटे बंकू भाई और उनका मोबाइल नंबर 7049551111 भी अंकित है जिससे साफ स्पष्ट होता है चंबल नदी के अवैध रेत के कारोबार में कृषि मंत्री के बड़े बेटे बंकू कंसाना भी लिप्त है, कुछ दिनों पहले ही विधानसभा में कृषि मंत्री ने मीडिया के सामने चंबल के अवैध रेत के कारोबार करने वालों को पेट माफिया बताया गया था, अब कृषि मंत्री के बड़े बेटे ही पेट माफिया निकले, सवाल यह उठता है