नीमच। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे जारी कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 90.97 प्रतिशत से बेहतर है। इसी तरह, कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 87.71 प्रतिशत की तुलना में अधिक है।
वही नीमच में आज दिनांक 28/03/2025 को कक्षा 5 वी का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें शासकीय प्राथमिक विद्यालय विशन्या का कक्षा 5 वी का परिणाम शत् प्रतिशत रहा साथ ही कक्षा 5 वी में वैदिका धनगर पिता परसराम धनगर ने विद्यालय में 82 प्रतिशत प्राप्त कर गांव व परिवार जनों का नाम रोशन किया।